फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four people including a father and son drowned in the Dhasan river, two brothers died.

Mahoba News: धसान नदी में पिता-पुत्र समेत चार डूबे, दो सगे भाइयों की मौत

Tue, 09 Jun 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four people including a father and son drowned in the Dhasan river, two brothers died.
फोटो 08 एमएएचपी 06 परिचय-विपिन कुमार उर्फ राजा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
महोबा/पनवाड़ी। थाना पनवाड़ी क्षेत्र स्थित झारखंड धाम में धसान नदी में रविवार की रात दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। एक अन्य भाई और भतीजे को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया। मरने वालों में एक भाई शिक्षक था जबकि दूसरे को सोमवार को आरक्षी भर्ती परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन

जनपद फतेहपुर के थाना चांदपुर के बिजौली गांव निवासी जीतेंद्र कुमार (33) ब्लॉक पनवाड़ी के राजकीय हाईस्कूल नैपुरा में शिक्षक थे। वह महोबा के पनवाड़ी में किराये का मकान लेकर परिवार समेत रहते थे जबकि अन्य भाई फतेहपुर में रहते हैं। सोमवार को जीतेंद्र के भाई विपिन उर्फ राजा (26) की महोबा में आरक्षी भर्ती परीक्षा थी। वह रविवार को अपने भाई रंजीत (28) के साथ पनवाड़ी आ गया था। जीतेंद्र के साले दिलीप निवासी जाफरगंज फतेहपुर की आरक्षी भर्ती परीक्षा जनपद झांसी में होने के चलते वह भी पनवाड़ी आया था। शाम को सभी लोग दो बाइकों से घूमने व पार्टी मनाने के लिए पनवाड़ी के झारखंड धाम गए थे। वहां धसान नदी में जीतेंद्र अपने बेटे सिद्धांत (6) के साथ नहाने लगे। गहराई में जाने से पिता-पुत्र डूबने लगे। यह देख विपिन और रंजीत भी नदी में कूद गए। इस दौरान जीतेंद्र ने बेटे को उछाल दिया। रंजीत ने सिद्धांत को पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जीतेंद्र को बचाने के लिए कूदे विपिन भी गहराई में चले गए और दोनों डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात दोनों को नदी से बाहर निकाला और सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड का कहना है कि दोनों परिजनों के साथ नदी में नहाने गए थे जहां डूबने से मौत हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed