{"_id":"696a88eaea8bf3dab0007ae7","slug":"four-injured-in-a-fight-over-alcohol-consumption-at-a-birthday-party-mahoba-news-c-225-1-mah1002-121585-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जन्मदिन पार्टी में शराब पीने को लेकर मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जन्मदिन पार्टी में शराब पीने को लेकर मारपीट, चार घायल
Sat, 17 Jan 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। जिले की मध्यप्रदेश की सीमा में बसे लुहेड़ी में बृहस्पतिवार की रात दो गांवों के युवकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें तीन लोग घायल हो गए जबकि एक युवक कुएं में गिर गया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सीमा पर लुहेड़ी गांव में शराब की दुकान संचालित है। इसी दुकान के पास छतरपुर जिले के दौनी गांव के छह से अधिक युवक शराब पीकर जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। इसी बीच थाना श्रीनगर के लुहेड़ी गांव के बृजेंद्र द्विवेदी, शत्रुघन द्विवेदी और राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। इनको देखते ही पार्टी मना रहे युवक गाली गलौज करने लगे। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस झगड़े में बृजेंद्र, शत्रुघन व राजेश घायल हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इससे दोनी गांव के लोग मौके से भागने लगे। इसी बीच एक युवक कुएं में गिर गया।
पुलिस के पहुंचने से पहले उसे साथियों ने कुएं से बाहर निकला और मौके से भाग गए। घटना में घायल बृजेंद्र ने थाने में सूचना दी है। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि घायलों को डाॅक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। जो युवक कुएं में गिरा था, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।