{"_id":"f175e8810bcf31de85fe822a7238aa09","slug":"four-house-caught-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घराें में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घराें में लगी आग
ब्यूरो/ अमर उजाला महोबा
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीजा नगर में कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। वहीं थाना महोबकंठ के ग्राम कनौरा में अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो घरों को चपेट में ले लिया। चारों घरों में आग लगने से लाखों की संपत्ति राख हो गई। पीड़ित गृहस्वामियाें ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीजा नगर निवासी मुकुंदा पुत्र छिकौड़ी कुशवाहा परिवार के साथ खेत पर गया था। तभी घर के पीछे स्थित कूड़े के ढेर में सुलग रही चिंगारी से उसके मकान में आग लग गई। कच्चे मकान से आग की लपटें उठते देख ग्रामीण घर की ओर दौड़ पड़े। मुकुंदा भी परिजनाें के साथ मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने हैंडपंप और कुआें से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सूचना के दो घंटे बाद भी दमकल कर्मियाें के न पहुंचने पर आग ने पड़ोसी सुदीना के मकान को भी चपेट में ले लिया। बाद में दमकल विभाग के कर्मियाें और ग्रामीणाें ने किसी तरह आग बुझाई। आग से मुकुंदा की टीवी, दो साइकिल, सिलाई मशीन, दस क्विंटल गेहूं और गृहस्थी का सामान सहित तीन लाख रुपये और सुदीना की डेढ़ लाख की संपत्ति राख हो गई।
विज्ञापन
वहीं कनकुआ प्रतिनिधि ने बताया कि थाना महोबकंठ के ग्राम कनौरा निवासी मुन्नालाल शिवहरे परिवार के साथ खेत पर गया था। अचानक उसके घर में आग लग गई। गृहस्वामी परिजनाें के साथ मौके पर पहुंचा और ग्रामीणाें के साथ आग बुझाने में जुट गया। इस बीच आग ने पड़ोसी छिदामी का मकान भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणाें ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक मुन्नालाल के घर में रखी फसल और गृहस्थी का सामान और छिदामी के मकान में रखी टीवी, 5,500 रुपये नगद, गृहस्थी के सामान सहित हजाराें की संपत्ति राख हो गई।