{"_id":"6154bb428ebc3e69c76de615","slug":"former-cabinet-minister-sitting-on-dharna-with-the-victim-s-family-for-the-arrest-of-the-accused-mahoba-news-knp6552952130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे पूर्व कैबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे पूर्व कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के बृजपुर गांव के युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने पर सामाजिक परिवर्तन मिशन ने पीड़ित परिवार के साथ बुधवार को धरना दिया। धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद भी शामिल हुए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मृतक परिजनों को आर्थिक मदद व सुरक्षा की मांग की। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए विवेचक बदलने की मांग की।
गौरतलब है कि बृजपुर निवासी इंद्रपाल आठ सितंबर को घर से लापता हो गया था। नौ सितंबर को उसका शव किड़ारी फाटक के पास झाड़ियों में मिला था। मृतक के पिता ने दुर्गा प्रसाद ने बेटे को अगवाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ अपहरण, हत्या व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को मृतक की पत्नी सोमवती, पिता दुर्गा प्रसाद ने परिजनों व समाज के लोगों के साथ अंाबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन दिया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री ने निष्पक्ष विवेचना कराकर दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। बाद में डीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर 25 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने, परिवार के सदस्यों को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने की मांग की। धरने में दीपक वर्मा, कलीम चौधरी, छोटेलाल, भानुप्रताप, प्रकाश वर्मा आदि शामिल रहे।
हत्या के आरोपी को पुलिस को भेजा जेल
महोबा। बृजपुर निवासी इंद्रपाल की मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली के एसआई आनंद कुमार ने अपहरण, हत्या व एससीएसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल कुमार दुबे को पुलिस लाइन मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया।