{"_id":"66673ee5a6acd6a5da081972","slug":"forest-fire-in-forest-department-mahoba-news-c-225-1-mah1001-107060-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वन विभाग के जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वन विभाग के जंगल में लगी आग
Mon, 10 Jun 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। वन रेंज महोबा के बरा जंगल में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इससे करीब चार हेक्टयर क्षेत्रफल में लगे सैकड़ों पेड़ जल गए। वन कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक जंगल को काफी नुकसान हो गया।
वन ब्लॉक श्रीनगर के अंतर्गत बरा गांव का जंगल आता है। जंगल में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाएं चलने से आग करीब चार हेक्टेयर तक फैल गई। आग की चपेट में आकर बांस, शीशम, सागौन, बबूल आदि के सैकड़ाें हरे पेड़ जल गए। आग की लपटें व धुएं का गुबार देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
डिप्टी रेंजर चंद्र प्रकाश वर्मा और वन दरोगा महेंद्र सिंह वन वॉचरों के साथ जंगल पहुंचे। कुआं व बोरवेल आदि से पाइप डालकर जंगल की आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वन क्षेत्र अधिकारी राजू श्रीवास का कहना है कि जंगल में अराजकतत्वों ने जलती बीड़ी फेंक दी। इससे आग लगी। आग की घटना से जंगल की वनसंपदा को खासा नुकसान हुआ है।