फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   folk singing

लोकगायन आल्हा में महोबा दूसरे स्थान पर

Sun, 17 Jan 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
folk singing
आल्हा गायन की प्रस्तुति देते डीएवी के छात्र। - फोटो : MAHOBA
महोबा। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर वर्चुअल माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में बुंदेलखंड के महोबा जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने लोक गायन आल्हा में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। महोबा की टीम ने पूरे प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस कामयाबी पर समाजसेवियों, साहित्यकारों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा उत्सव को लेकर छह से आठ जनवरी तक लखनऊ के कला मंडल में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग कराई गई। इसके बाद 12 जनवरी से 16 जनवरी तक देश के विभिन्न प्रांतों के कलाकारों का वर्चुअल प्रसारण किया गया। इसमें महोबा टीम के शरद अनुरागी, जितेंद्र चौरसिया, अमन सोनी, अमित विश्वकर्मा, योगेंद्र कुमार, राहुल अनुरागी, दुष्यंत, बलवीर, अमित द्विवेदी, अनुराग, जितेंद्र प्रजापति, पवन सेन, सुमेंद्र कुमार, उर्वशी चौरसिया व प्रियंका प्रजापति ने मिलकर उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया और भारत में दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज व वीणापाणि संगीत महाविद्यालय की टीम ने कत्थक नृत्य, भरतनाट्यम, हारमोनियम वादन, तबला वादन, लोकनृत्य व लोकगीत समेत सभी विधाओं में राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग किया। छात्रों ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय डीएवी कॉलेज के संगीताचार्य अबोध सोनी को दिया। 24वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का वर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की महानिदेशक डिंपल शर्मा ने महोबा टीम को बधाई दी है। डीएवी की टीम द्वारा देश में नाम रोशन करने पर मुकुंद फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी, साहित्यकार संतोष पटैरिया, बुंदेली कला संस्कृति समिति के राजीव तिवारी, मुकेश गुप्ता, सुभाष सैनी आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed