{"_id":"6b049429b8c73b8b04099bfb","slug":"fog-safe-device-will-provide-accurate-signal-information-during-dense-fog-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130973-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: फॉग सेफ डिवाइस देगी घने कोहरे में सिग्नल की सटीक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: फॉग सेफ डिवाइस देगी घने कोहरे में सिग्नल की सटीक जानकारी
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए शीतकालीन योजना तैयार कर ली है। इस दौरान ट्रैक का नियमित परीक्षण व निगरानी की जाएगी। साथ ही फॉग सेफ डिवाइस से लोको पायलट को घने कोहरे में सिग्नल और फाटकों की सटीक जानकारी मिलेगी।
झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के मार्गनिर्देशन में शीतकालीन सावधानियां और संरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया गया है। इंजीनियरिंग और संचालन विभाग ने शीतकाल के लिए मजबूत उपाय किए हैं। इसके तहत मुख्य लाइन पर पटरियों, स्विच एक्सपेंशन जॉइंट्स और पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग के लिए अल्ट्रासाउंड फ्लॉ डिटेक्शन परीक्षण की ओवरड्यू स्थिति की दैनिक ट्रैकिंग और निगरानी सख्ती से लागू की जा रही है। ठंड के दौरान तापमान निर्धारित सीमा से नीचे जाने पर शीतकालीन गश्त व्यापक रूप से होगी।
उन्नत जीपीएस ट्रैकर्स, गियर, तिरंगी हैंड सिग्नल लैंप आदि से लैस गश्ती कर्मचारी अत्यधिक अंतराल का पता लगाने के लिए नियमित गश्त करेंगे। फॉग सेफ डिवाइस की व्यवस्था रहेगी। यह डिवाइस एक जीपीएस आधारित उपकरण है, जो घने कोहरे में लोको पायलटों को आने वाले सिग्नलों और फाटकों की सटीक ऑडियो-विजुअल चेतावनी देगी। साथ ही लाइन स्टाफ को कोहरे के संबंध में सावधानियों को लेकर काउंसिलिंग व नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।