फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   flag day,tender,rupees,DM,mahoba news

100 फीट का तिरंगा लहराएगा

Tue, 19 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
flag day,tender,rupees,DM,mahoba news
महोबा। वीर आल्हा ऊदल की नगरी महोबा में भी महानगरों की तर्ज पर सौ फिट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। इसको लेकर डीएम सतेंद्र कुमार ने कवायद शुरू कर दी है। कोलकाता से झंडा तैयार कराया जाएगा और पोल भी वहीं से आएगा। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर डाला जाएगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो मार्च तक यह सौगात जिले के लोगों को मिल जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि उन्होंने जिस दिन जिला पंचायत के प्रशासक का पद संभाला था।
उसी दिन जिला पंचायत कार्यालय की इमारत से सटे मैदान में तिरंगा झंडा फहराने का मन बना लिया था। मैदान में 100 फिट ऊंचा झंडा महोबा व आसपास के जिलों में सबसे ऊंचा तिरंगा होगा। साथ ही शहर और हाईवे से निकलने वाले राहगीर काफी दूर से तिरंगा लहराता देख सकेंगे। इसमें करीब एक लाख रुपये का खर्च आएगा। तिरंगा लगाने के लिए बजट की व्यवस्था जिला पंचायत निधि से होगी। तिरंगा लगाने के लिए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी लक्ष्मी कांत मिश्रा से प्रस्ताव तैयार कराने को कहा गया है जो अंतिम चरण में है। जरूरी प्रक्रिया पूरी होते ही टेंडर की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed