{"_id":"58adccbf4f1c1b3018b2346f","slug":"five-injured-in-road-accidents-including-mother-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मां बेटे समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मां बेटे समेत पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने की वजह से सिर पर गंभीर चोटें आई।
शहर के मोहल्ला हमीरपुर चुंगी निवासी धर्मेंद्र (23) पुत्र हृदेश बुधवार को अपनी मां के साथ बाइक से बाजार की तरफ जा रहा था। सड़क पर जानवर को बचाने के चक्कर में धर्मेंद्र की बाइक फिसलकर गिर गई। इससे मां बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, मोहल्ला परमानंद चौक निवासी मातादीन (21) पुत्र महेश्वरीदीन मंगलवार की रात को बाइक से घर जा रहा था। रोडवेज के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इससे वह घायल हो गया। गांव पहरा निवासी लवलेश (25) पुत्र सरजू बाइक से कबरई की तरफ आ रहा था। वह भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में लौड़ी निवासी भरोसी (40) भी सड़क दुर्घटना में घायल हुआ है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।