{"_id":"6671ce1ec4deb4d2fd0dfb0d","slug":"five-including-farmer-died-due-to-heat-wave-and-fever-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-107206-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: लू व बुखार से किसान समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: लू व बुखार से किसान समेत पांच की मौत
Tue, 18 Jun 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में भीषण गर्मी व गर्म हवाओं ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। मंगलवार को लू और बुखार की चपेट में आने से किसान समेत पांच लोगों की और मौत हो गई।
वहीं सात लोगों की लू से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल व निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की भीड़ है। थाना खन्ना के ग्योड़ी निवासी बउआ वर्मा (77) राशन लेने सरकारी राशन दुकान गया था। वापस लौटते समय लू की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर गए।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना कबरई के गंज निवासी बब्बू (64) को खेत जाते समय लू लग गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चितहरी निवासी परमलाल (66) को घर पर ही लू गई। अस्पताल लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसी तरह थाना कबरई के परसहा निवासी उत्तम सिंह (80) को तेज बुखार होने पर परिजन सीएचसी कबरई गए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
उधर, कस्बा बेलाताल निवासी मुरलीधर (60) को दो दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी जैतपुर से जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
बढ़ रहे लू के मरीज, कोल्ड रूम में लटका ताला
महोबा। लू और गर्मी के लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी अस्पताल प्रशासन बेपरवाह बना है। अस्पताल में न तो ओआरएस काउंटर खोला गया और न ही कोल्ड रूम का ताला। ऐसे में लू लगने से हालत बिगड़ने पर अस्पताल आने वाले मरीजों को जनरल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में आठ बेड का कोल्ड रूम वार्ड बनाया गया था। जहां सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं लेकिन आजतक एक भी मरीज को भर्ती नहीं किया गया। 24 घंटे के अंदर लू से हालत बिगड़ने पर रमेश, रानी, बत्ती, वंशीधर, घंशू, जगमोहन समेत सात लोगों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
जहां से उन्हें जनरल वार्डों में शिफ्ट किया गया। इसे लेकर सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि वार्ड में दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मरीजों को भर्ती क्यों नहीं किया जा रहा है, यह दिखवाया जाएगा। आने वाले मरीजों को कोल्ड रूम में इलाज दिया जाएगा। (संवाद)