फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fishermen angry with new lease order

तालाबों का पट्टा किए जाने के आदेश से मछुआ समाज का प्रदर्शन

Wed, 15 Sep 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fishermen angry with new lease order
महोबा। नए पट्टा आदेश से मछुआ समाज के लोग नाराज हैं। लोगों ने आंबेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा। उच्चाधिकारियों से नवीन पट्टा आदेश को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

नयापुरा बंधानवार्ड निवासी कमलेश, देशराज, रमेश, देवीदीन, अनिल, वीरू, रवि, राजेश, जयकरन, परमलाल, दीनदयाल, विकास, अशोक, पुष्पेंद्र, रामलाल आदि मछुआ समाज के लोगों ने आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करने के बाद सदर विधायक राकेश गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि समाज के लोग शुरू से ही नगर के तालाबों कल्याण सागर, कीरत सागर व मदन सागर में सिंघाड़ा, मत्स्य पालन, पुरेन और खाली जगह में सब्जी उत्पादन करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। तीन दशक पहले तत्कालीन एसडीएम द्वारा समाज को तीनों तालाबों के लिए पट्टा किए थे। तभी वह मत्स्य पालन व सिंघाड़ा की खेती करते चले आ रहे हैं। अब प्रशासन ने नए सिरे से तालाबों का पट्टा करने के आदेश दिए हैं। जिससे दूसरों के नाम पर पट्टा आवंटित होने से उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी। उन्होंने पूर्व की भांति ही तालाबों के पट्टे रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed