{"_id":"6064ad178ebc3e8cbc560db4","slug":"fire-mahoba-news-knp6207874105","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में लगी आग से दो किसानों की 47 बीघे की फसल स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में लगी आग से दो किसानों की 47 बीघे की फसल स्वाहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर व सीगौन गांव में दो किसानों के खेत में आग लगने से 47 बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर एसडीएम ने मुआयना कर पीड़ित किसानों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
मध्यप्रदेश के कस्बा नौगांव निवासी अजय गुप्ता ने दो वर्ष पहले अजनर थाना क्षेत्र के सीगौन गांव में 40 बीघे खेत खरीदा था। खेत में गेहूं की फसल की बुवाई की थी। इस समय फसल पककर तैयार खड़ी थी। बुधवार की दोपहर खेत में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक 40 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी।
उधर, कस्बा अजनर निवासी सरोज द्विवेदी की मंडीला हार में खेती है। बुधवार की शाम खेत में अचानक आग लगने से सात बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। एसडीएम ने लेखपाल को अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।