{"_id":"5e95e1b38ebc3e768f66270b","slug":"fire-mahoba-news-knp5552328119","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूस से आधा दर्जन खेतों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूस से आधा दर्जन खेतों में लगी आग
विज्ञापन
गांव हिलुआ के खेत में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : MAHOBA
बेलाताल/श्रीनगर। बेलाताल के मोहल्ला चौधराना में मकान में आग लगने से 25 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। उधर श्रीनगर में फूस से फैली आग से आधा दर्जन खेतों के डंठलों में आग लग गई। दमकल ने आग पर काबू पाया गया।
चौधराना निवासी बृजेश पाठक मंगलवार को पत्नी के साथ बाजार गए थे। बच्चे घर पर खेल रहे थे तभी शॉर्ट-सर्किट से मकान में आग लग गई। बच्चों की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाई। तब तक टीवी, गृहस्थी का सामान व कपड़े जल गए।
हिलुआ गांव में पिंटू और दिनेश चौबे के खेत में महुुए के पेड़ लगे हैं। खेत के पास महुए के सूखे पत्ते समेटकर पिंटू ने आग लगा दी। आग खेत के डंठलों में लग गई। इसके बाद दिनेश चौबे, मोतीलाल चौबे, जुगना, ऋषिकेश व हरिकेश के खेत के डंठलों तक आग पहुंच गई। दमकल ने आग पर काबू पाया।