फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   fire

खेत में लगी आग, 60 हजार की फसल जलकर बर्बाद

Sun, 12 Apr 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
fire
आग की घटना पर काबू पाते लोग व मौजूद पुलिस - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़ मौजे के गुमान सिंह के खुड़े में बगल के खेत में आग से तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। आग से 60 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोविंदनगर निवासी कमलापत साहू का तीन बीघे का खेत कुलपहाड़ मौजे पड़ता है। खेत में कस्बे के ही रामप्रकाश कुशवाहा ने गेहूं बोया था। बगल के खेत से गेहूं कटने के बाद डंठल पड़े थे। किसी ने डंठल जलाने के आग लगा दी।
विज्ञापन

आग की लपटों ने पड़ोसी कमलापत के खेत में खड़ी फसल को चपेट में ले लिया। आग लगते ही आसपास के किसान दौड़ पड़े और दमकल विभाग से गाड़ी बुला ली। दमकल की गाड़ी ने आग को दूसरे खेत में बढ़ने से पहले ही बुझा दिया। तहसीलदार सुबोधमणि ने लेखपाल से नुकसान का आकलन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed