फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   fire,dead,mahoba news

सिलिंडर फटने से महिला की मौत

Sat, 10 Jul 2021 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
fire,dead,mahoba news
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के सूपा गांव में खाना बनाते समय आग लगने से गैस सिलिंडर फट गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों व दमकल कर्मियों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक हजारों की गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सूपा गांव निवासी मिथिला देवी (35) सोमवार की सुबह घर में खाना बना रही थी। तीनों बच्चे आंगन में खेल रहे थे। पति दशरथ खेत पर काम करने गया था। तभी सिलिंडर लीकेज होने से अचानक आग लग गई। तेज धमाके के साथ सिलिंडर फटने से मिथिला देवी की मौके पर मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर बच्चे बाहर निकल आए। आग की लपटें व धुएं का गुबार देखकर ग्रामीणों की भारी-भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना तत्काल दमकल को दी गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक मकान में रखा 20 क्विंटल से अधिक खाद्यान्न, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान जलकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी चरखारी शशि कुमार पांडेय ने जांच की और सिलिंडर फटने से महिला की मौत हो गई। घटना से मृतका के पुत्र अरविंद (12), बाबू (03) व पुत्री नैनसी (08) का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 10 एमएएचपी 03 ,04 परिचय- महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन व घटना के बाद आग बुझाने के लिए दरवाजे तोड़ते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed