फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fire caused by electric spark, four bigha wheat crop reduced to ashes

Mahoba News: बिजली की चिंगारी से लगी आग, चार बीघा गेहूं की फसल हुई राख

Fri, 27 Mar 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by electric spark, four bigha wheat crop reduced to ashes
-किसानों ने बुझाई आग, बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड
विज्ञापन

फोटो 26 एमएएचपी 20 परिचय-खेत पर लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी (महोबा)। खेतों की ऊपर से निकली बिजली के तार में अचानक हुए शॉर्ट-सर्किट और निकली चिंगारी से चार बीघे गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने आग को बुझाना शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक किसान आग बुझाते, तब तक फसल जल गई। अंत में कुलपहाड़ से फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने में मदद की। घटना में किसान को हजारों का नुकसान हुआ है।




ब्लॉक पनवाड़ी के सिमरिया गांव निवासी मुन्नीलाल राजपूत के खेतों के ऊपर से बिजली तार निकले हैं। अभी तक मुन्नीलाल ने गेहूं की फसल की कटाई भी नहीं कराई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे बिजली के तार से अचानक चिंगारी निकली और फसल पर गिरी। इससे सूखी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें देख खेतों में मौजूद किसानों ने शोर मचाया और मुन्नीलाल राजपूत को भी सूचना दी। आसपास मौजूद किसान आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक किसान आग बुझाते लपटों ने करीब चार बीघे गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इन खेतों में फसल कट चुकी थी और पराली पड़ी थी। लपटों ने करीब 12 बीघे में पड़ी पराली को भी जलाकर राख कर दिया। यह खेत हरिचरण, श्यामलाल व दीपचंद्र के थे। किसानों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई तो अंत में फायर ब्रिगेड भी पहुंची और आग को पूरी तरह से बुझाने में मदद की। आग से हुए नुकसान की जांच के लिए लेखपाल अजय कुमार भी गांव पहुंचे और नुकसान का आकलन करते हुए पीड़ित को सरकारी सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed