फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fire, cash and yellow cloth

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, नगदी व जेवरात खाक

Fri, 31 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 31 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fire, cash and yellow cloth
अमरोहा के मोहल्ला शाही चबूतरा में धू-धूकर जलता रेडीमेड कपड़ों का गोदाम। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
थाना श्रीनगर के गांव अतरारमाफ में चूल्हे की चिंगारी से मकान में आग लग गई। इससे नगदी, जेवरात व गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


गांव अतरारमाफ निवासी बाबू कुशवाहा पुत्र किशोरीलाल गुरुवार की रात मकान में परिवार समेत सो रहा था। चूल्हे की चिंगारी से मकान में आग लग गई। इससे परिजन जाग गए और किसी तरह बाहर निकल अपनी जान बचाई। आसपास के लोगोें ने तालाबों से पानी लाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस घटना में मकान में रखी 6500 रुपये की नगदी, करीब 30 हजार के सोने चांदी के आभूषण व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। राजस्व विभाग के कर्मचारी अग्निकांड की घटना में हुई क्षति के आंकलन में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेतों से काटकर खलिहान में मड़ाई के लिए रखी चार बीघा लाही की फसल आग से जलकर खाक हो गई। थाना खन्ना के गांव पचपहरा निवासी मलखान यादव ने चार बीघा खेत में बोई गई लाही की फसल काटकर खलिहान में रखी थी। गुरुवार की रात अज्ञात लोगों ने फसल में आग लगा दी। इससे हजारों रुपये की फसल जलकर खाक हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर सौंपकर जांच करा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed