{"_id":"6137af9b8ebc3e494c7df6d3","slug":"fir-on-17-people-for-vandalism-and-attack-in-the-mountain-mahoba-news-knp650801489","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ में तोड़फोड़ व हमले में 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ में तोड़फोड़ व हमले में 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के सिंघनपुर बघारी में पहाड़ पट्टाधारक से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर मारपीट, गाली-गलौज व जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जबकि शेेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
सिंघनपुर बघारी गांव में साबरा खातून के नाम पहाड़ में खनन का पट्टा है। जहां दबंग खनन होने के एवज में दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। पैसा न देने पर खनन कार्य रोक दिया था। 30 अगस्त को दबंगों ने पहाड़ में हंगामा कर मशीनों में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद समाधान दिवस में शिकायत करने से बौखलाए दबंगों ने सोमवार को एक बार फिर पहाड़ पहुंचकर उपद्रव करते हुए श्रमिकों से मारपीट की थी। इस मामले में पट्टाधारक के पुत्र अतीक अहमद ने डीएम-एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पीड़ित पट्टाधारक की तहरीर पर पुलिस ने सारथ व्यास, प्रमोद यादव, लोकेश कुमार विश्वकर्मा, आशाराम विश्वकर्मा समेत 10 नामजद व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, तोड़फोड़ व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह ने बताया कि घटना में शामिल सारथ व्यास, प्रमोद, लोकेश व आशाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।