{"_id":"6adf9e23c4797106f3051f68","slug":"fever-persisting-for-seven-days-turns-out-to-be-typhoid-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-130016-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सात दिन तक नहीं जा रहा बुखार, निकल रहा टाइफाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सात दिन तक नहीं जा रहा बुखार, निकल रहा टाइफाइड
विज्ञापन
महोबा। मरीजों को एक सप्ताह तक लगातार बुखार आने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। जांच कराने पर टाइफाइड निकल रहा है। जिला अस्पताल की लैब में एक सप्ताह में 13 मरीज टाइफाइड से पीड़ित मिले हैं। चिकित्सकों ने लगातार बुखार रहने पर लापरवाही न बरतने और समय से जांच कराने की सलाह दी है।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। इस दौरान ओपीडी में 568 मरीजों का उपचार किया गया। लैब में हुई जांच में सोमवार को दो मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार भट्ट का कहना है कि मौसम में बदलाव, दूषित पानी, भोजन का सेवन और सफाई में कमी बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। टाइफाइड मुख्य रूप से दूषित पानी व भोजन के जरिये फैलता है। झाड़ियों और घास वाले क्षेत्रों के संपर्क में आने से भी कुछ बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
उन्होंने बताया कि लगातार बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी व खांसी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने लोगों को स्वच्छ पानी पीने, ताजा भोजन करने व आसपास सफाई रखने की सलाह दी। बुखार लगातार बना रहने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच कराना जरूरी है।