फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fever medicine and sanitizer samples fail, notice

बाजार में बिक रहा नकली सैनिटाइजर व बु्खार की दवा

Wed, 08 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fever medicine and sanitizer samples fail, notice
संजय मेडिकल स्टोर में निरीक्षण करते औषधि निरीक्षक - फोटो : MAHOBA
महोबा। दो माह पूर्व मेडिकल स्टोर में छापे के दौरान सैनिटाइजर व दवा का सैंपल भरा गया था। जांच के दौरान नमूना फेल रहा। जिस पर औषधि निरीक्षक टीम ने मेडिकल स्टोर पर नोटिस चस्पा कर पांच दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व संजय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कमिश्नर एफएसडीए, जिलाधिकारी व असि. कमिश्नर ने दो जुलाई 2021 को संयुक्त रुप से ड्रग इंस्पेक्टर बांदा के साथ किया गया था। जिसमें कुल चार औषधियों के नमूने लिए गए थे। जिसमें दो सैंपल मानक के अनुरूप नहीं मिले। हैंड सैनिटाइजर व बुखार नियंत्रण की दवा नकली पाई गई। इसीक्रम में बुधवार को टीम दोबारा संजय मेडिकल स्टोर पहुंची। लेकिन फर्म के मालिक मौके पर नहीं मिले। मौके पर मौजूद हरिश्चंद्र भी औषधियों की खरीद बिक्री की विवरण नहीं दिखा सके। निरीक्षण के दौरान टेस्ट रिपोर्ट की नोटिस प्राप्त कराई गई। पांच दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

पनवाड़ी में औषधि निरीक्षक ने यादव मेडिकल स्टोर से बुटोक्स वेट (किलनी और जुएं हटाने की दवा) का सैंपल भरा। दुकान पर एक्सपाइरी दवाओं केे रखरखाव के लिए व्यवस्था मानक के अनुरूप नहीं मिली। संचालक अभय सिंह दवाओं की खरीद बिक्री का विवरण नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने बताया कि दोनो दुकानों के निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नियमों के उल्लंघन पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed