{"_id":"6a761e794d6e30998008cd98","slug":"fertilizer-sample-collected-after-inspecting-the-warehouse-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127753-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गोदाम का निरीक्षण कर भरा उर्वरक का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गोदाम का निरीक्षण कर भरा उर्वरक का नमूना
विज्ञापन
फोटो 07 एमएएचपी 12 परिचय-गोदाम के निरीक्षण में अभिलेख देखते एसडीएम व उप कृषि निदेशक। स्रोत: विभाग
कुलपहाड़ (महोबा)। उर्वरक विक्रेताओं पर विभागीय अधिकारियों की निगाह टेढ़ी हो गई है। शुक्रवार को एसडीएम कुलपहाड़ के नेतृत्व में जांच टीम ने उर्वरक गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उर्वरक का सैंपल भरा। जिसे जांच के लिए भेजा रहा है। साथ ही अभिलेख अपूर्ण मिलने पर जांच टीम ने नाराजगी जाहिर की।
एसडीएम कुलपहाड़ आदेश सिंह सागर ने उप कृषि निदेशक रामसजीवन के साथ जैतपुर क्षेत्र में स्थित उर्वरक गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जांच टीम ने उर्वरक को चेक करते हुए उसका सैंपल भरा। साथ ही वितरण रजिस्टर को देखा। जिसमें अभिलेख अपूर्ण और त्रुटिपूर्ण पाए गए। रजिस्टर अपूर्ण मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान स्टॉक व पीओएस अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच टीम ने निर्देश दिए कि अभिलेखों में पाई गई कमी और अनियमितता पर कार्रवाई की जाएगी। ताकि, किसानों को निर्धारित दर पर पात्रता के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध हो सके। संवाद