{"_id":"68a374105ac73995b60dc384","slug":"female-police-station-in-charge-suspended-for-demanding-money-from-contract-operator-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-117180-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ठेका संचालक से रुपये मांगने पर महिला थानाध्यक्ष लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ठेका संचालक से रुपये मांगने पर महिला थानाध्यक्ष लाइनहाजिर
Tue, 19 Aug 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शराब ठेका संचालक से रुपये मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने महिला थानाध्यक्ष प्रभा पांडेय को लाइनहाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी दीपक दुबे कर रहे हैं। सभी तथ्यों की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई होगी।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो में महिला थानाध्यक्ष कहती सुनाई दे रही हैं कि जितना हो सके करवा दीजिए, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, हम भी काम आ सकते हैं। जितना खुशी से हो सके, हमें 11 बजे तक करवा दीजिए। व्यापारी ने पांच हजार रुपये देने के लिए ऑफर किया तो जवाब में महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि दस से क्या कम करोगे, शर्मिंदा करोगे। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ठेका संचालक ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन उनकी देसी शराब की दुकान में ग्राहकों की भीड़ थी। महिला थानाध्यक्ष यहां से होकर गुजरीं और काफी भीड़ देखकर दो दिन बाद फोन करके मुनीम से 20 हजार रुपयों की मांग की। एसपी ने वायरल ऑडियो का संज्ञान लिया। जिसमें शराब संचालक से धनराशि की मांग किए जाने की बात सामने आई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थानाध्यक्ष को लाइनहाजिर किया है। बताया कि मामले में सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की गहन जांच कराई जा रही है।