फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Feedback sought on circle rate of land

Mahoba News: जमीनों के सर्किल रेट में मांगा गया फीडबैक

Fri, 28 Nov 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Feedback sought on circle rate of land
-अगले साल तैयार होने वाली सर्किल रेट लिस्ट में नए नियम हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जमीनों के सर्किल रेट में एकरूपता लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शासन स्तर से जनपद से फीडबैक मांगा गया है। सर्किल दर मानकीकरण समिति समीक्षा के बाद नए रेट लागू करेगी। सड़कों के हिसाब से जमीन की कीमत तय की जाएगी। इससे मकान और दुकान निर्माण में एकरूपता आ सकेगी। फीडबैक देने के लिए निबंधन विभाग को 30 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद इन नियमों को अगले साल तैयार होने वाली सर्किल रेट लिस्ट में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

शासन स्तर से प्रदेश के सभी जनपदों की सर्किल दर सूची के मूल्यांकन पद्धति में एकरूपता लाने के लिए सर्किल दरों के सरलीकरण व मानकीकरण के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति ने संपत्तियों के मूल्यांकन में एकरूपता लाने के लिए मानकीकृत कलेक्टर दर सूची का मसौदा तैयार किया है। लगभग सभी जिलों में हर साल सर्किल रेट की नई दरों को प्रभावी करने की कार्रवाई की जाती है लेकिन सभी जनपदों में एकरूपता देखने को नहीं मिलती है। इससे सर्किल रेट की दरों में भिन्नता देखी जाती है लेकिन अब मूल्यांकन प्रक्रिया को सरल बनाए जाने की कवायद की जा रही है। सर्किल रेट के नए मसौदे में मंजिलवार भवनों के लिए अलग-अलग प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

एक से चार मंजिला तक के भवन में प्रत्येक मंजिल के अविभाजित भूभाग का मूल्य अलग-अलग होगा। वहीं दो मंजिला भवन में प्रत्येक मंजिल की अविभाजित भूमि का 50 फीसदी, तीन मंजिला में क्रमशः 33.33 प्रतिशत और चार मंजिला में 25 प्रतिशत हिस्सा मान्य होगा जबकि चार से अधिक मंजिल वाले भवनों के लिए मूल्यांकन बहुमंजिला भवन व अपार्टमेंट की दरों पर किया जाएगा। छत की रजिस्ट्री के लिए भी नई दरों का प्रावधान किया गया है। प्रदेशभर में सर्किल रेट की दरों में एकरूपता रहे। इसके लिए तैयार हुए मसौदे पर भी जिलों के निबंधन कार्यालयों से फीडबैक भी मांगा जा रहा है। इससे पहले जिले में वर्ष 2023 में नई सर्किल रेट की दरों को लागू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
वर्जन
जमीनों के सर्किल रेट में एकरूपता लाने के लिए समिति गठित की गई है। संभव है कि फीडबैक के बाद इसमें थोड़ा बहुत बदलाव भी दिखाई दे। समयावधि के भीतर फीडबैक विभाग को भेज दिया जाएगा। -हनुमंत प्रसाद, सब रजिस्ट्रार, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed