{"_id":"f253be5311a2a54911d50cea1b881a7a","slug":"feed-every-child-polio-drop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बार बच्चों को पिलाएं पोलियो ड्राप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बार बच्चों को पिलाएं पोलियो ड्राप
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Sun, 18 Jan 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर बोलते हुए सीडीओ ने कहा कि जिले को पोलियो मुक्त बनाने के लिए पांच वर्ष तक के बच्चाें को पोलियो ड्राप पिलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल एक बार दवा पीने से आश्वस्त नहीं होना चाहिए। बल्कि हर बार बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवती प्रसाद वर्मा ने कहा कि अभिभावक बूथों पर जाकर हर बार पोलियो दिवस पर बच्चों को ड्राप पिलवाएं। उन्हाेंने कहा कि अगले दिन स्वास्थ्य कर्मियाें द्वारा डोर टू डोर जाकर भी पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो ड्राप पीने से न छूटे इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. लाखन सिंह, नवीन नामदेव, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन