फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Feed children healthy after being sick polio

बीमार बच्चों को स्वस्थ होने के बाद पिलाएं पोलियो की खुराक

Thu, 18 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 18 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Feed children healthy after being sick polio
 
विज्ञापन

सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत  21 फरवरी को बूथों पर 0 से 5 साल तक के बच्चाें को खुराक  पिलाई जाएगी। इस अभियान की  सफलता के लिए  गुरुवार को डीएम वीरेश्वर सिंह ने टास्क फोर्स की बैठक  ली।
यहां  अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा महकमे के  अधिकारियों के साथ  रणनीति तैयार की गई। सीएमओ ने कहा कि बीमार बच्चों को स्वस्थ होने के बाद  पोलियो की खुराक  पिलाई जाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी एसके वार्ष्णेय ने बताया कि एक लाख दस हजार से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक  पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  बीमार बच्चों को पोलियो ड्राप उनके स्वस्थ होने के बाद ही पिलाएं। खुराक  पिलाने के बाद बच्चों के हाथ में मार्क लगाना न भूलें। पर्यवेक्षक निश्चित स्थान पर ही चिन्ह लगाए।  घर घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाने का काम 22 फरवरी से 26 तक चलेगा।


 79 प्रतिशत बच्चों का पूर्ण टीकाकरण किया गया है। जिलाधिकारी ने चिकित्सालयों में 21 प्रतिशत बच्चों को भी टीकाकरण अभियान में शामिल करने के निर्देश दिए। डीएम ने अस्पतालों में समय पर चिकित्सकों के  न पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की । उन्होंने अस्पतालों को  स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में वाहन स्टैंड बनाए जाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed