{"_id":"67ed53496eb39af73a47d270a7915cf3","slug":"feathers-fly-high-for-the-brightest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची उड़ान भरने के लिए होनहारों को लगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची उड़ान भरने के लिए होनहारों को लगे पंख
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा।
Updated Mon, 18 May 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में इस बार छात्रों का दबदबा रहा। इंटरमीडिएट में डीएवी इंटर कॉलेज के यज्ञेश अग्निहोत्री ने 92.2 प्रतिशत और हाईस्कूल में शिशु शिक्षा निकेतन के दीपेश खरे ने 92.18 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया।
विज्ञापन
इन छात्रों की सफलता से उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। अभिभावकों ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर 12 बजे हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित होते ही इंटरनेट कैफे में विद्यार्थियों की भीड़ रही। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र हिंद टायर वाली गली निवासी यज्ञेश अग्निहोत्री ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया।
विज्ञापन
बेटे के टॉपर बनने की खबर मिलते ही अभिभावक खुशी से उछल पड़े। यज्ञेश अपनी इस सफलता का श्रेय पिता देवकीनंदन अग्निहोत्री और मां ममता अग्निहोत्री को देता है। वहीं जिले में दूसरे नंबर पर डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र सतीश कुमार राजपूत 91.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
जबकि इसी कालेज के सलिल मिश्रा ने 91.4, सत्येंद्र कुमार और शुभम ने 91.2 और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आशीष तिवारी ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी विद्यालय के ओमनारायण तिवारी और डीएवी इंटर कॉलेज के शुभम पुत्र महेश्वरीदीन ने 90.6 फीसदी अंक पाकर माता पिता का नाम रौशन किया।
शुभम ने रसायन विज्ञान में सर्वाधिक 96, नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी के सत्यम ने 89.4 और यहीं के अफजल ने 89.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रियांशी तिवारी ने 89.2, डीएवी इंटर कॉलेज के सौरभ साहू ने 89, साईं इंटर कॉलेज की बासरा निजाम ने 88, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शबाना खान ने 86.8, अनुराग सक्सेना ने 86, रक्षा कश्यप ने 85.2, साक्षी गुप्ता ने 84.8, साईं इंटर कॉलेज के रीतेश चौरसिया ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
वहीं हाईस्कूल में शिशु शिक्षा निकेतन के छात्र दीपेश खरे ने 92.18 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया। वह इसका श्रेय पिता नरेंद्र कुमार खरे को दिया है।
सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा प्रीति राजपूत 91.67 प्रतिशत, गुंजन निगम ने 88.7 प्रतिशत, शिशु शिक्षा निकेतन के विपिन कुमार ने 90.83 और नितिन तिवारी ने 87.16, साईं इंटर कॉलेज के जितेंद्र कुमार और राजकरन ने 85.33 प्रशित और शिशु शिक्षा निकेतन के यश तिवारी ने 83 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विवेकानंद इंटर कॉलेज पनवाड़ी के विपिन मिश्रा ने 88 और विनय राजपूत ने 87.3 प्रतिशत अंक हासिल किए।