फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Father-son and son-in-law injured in collision of truck

ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र व दामाद घायल

Sat, 01 Apr 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 01 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Father-son and son-in-law injured in collision of truck
चित्रकूट अनियंत्रित ट्रक हादसा - फोटो : SELF
कानपुर सागर हाईवे में श्रीनगर बस स्टैंड के पास ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र व दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल हो गया।
विज्ञापन



थाना श्रीनगर के गांव पिपरामाफ निवासी मूलचंद्र (50) अपनी बेटी रिंकी की गोद भराई के लिए अपने पुत्र कपिल व दामाद सुनील के साथ बाइक से श्रीनगर जा रहे थे। बस स्टैंड के पास छतरपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसे तीनों लोग घायल हो गए। ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया और ट्रक को कब्जे में लिया। मूलचंद्र की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


कबरई के मोहल्ला आजाद नगर निवासी ओमप्रकाश (20) पुत्र रामकृपाल ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार को वह मंडी में सब्जी देने जा रहा था। छंगा तिराहे के पास ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया और ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed