फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Father-in-law, brother-in-law and nephew beat him to death with an iron rod

Mahoba News: ससुर, देवर, भतीजे ने लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला

Fri, 20 Mar 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 20 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law, brother-in-law and nephew beat him to death with an iron rod
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के कुरौराडांग गांव में ससुर ने परिजनों के साथ मिलकर बहू की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। युवती के पिता का आरोप है कि दामाद की मौत के बाद ससुर उसकी बेटी पर गलत नीयत रखता था। इसी का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना खरेला के धवारी गांव निवासी लखन ने कोतवाली चरखारी में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी सुखदेवी (34) की शादी कुरौराडांग निवासी आशाराम के साथ की थी। बेटी के पति आशाराम का फरवरी 2025 में कुंभ मेले की भगदड़ में निधन हो गया था। पति की मौजूदगी न होने के चलते ससुर दयाराम सुखदेवी को गलत नीयत से देखता था। इसकी सूचना बेटी ने कई बार उसे दी। तब रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में समझौता कराया गया लेकिन इसके बाद भी दयाराम अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 19 मार्च की रात सुखदेवी घर पर थी। तभी ससुर ने उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध करने पर ससुर ने अपने बेटे कीरत व नाती योगेंद्र के साथ मिलकर सुखदेवी की मारपीट की और लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया। इससे वह घायल हो गई। यह घटना मौके पर मौजूद नातिन प्रतिज्ञा ने देखी और बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण घायल सुखदेवी को सीएचसी चरखारी ले गए। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी मकान में ताला लगाकर भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed