{"_id":"30ecc37a74ef188c1e380ef81c774c55","slug":"father-faces-bloom-find-missing-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को पाकर लापता बच्चों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को पाकर लापता बच्चों के चेहरे खिले
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कबरई के ग्राम मकरबई निवासी कल्लू पुत्र जगदीश के बच्चे रूबी (8), मोहित (4) व रोहित (2) एक सप्ताह पहले मध्य प्रदेश के डबरा जनपद निवासी अपनी बुआ सोनी पत्नी सोनू के घर गए थे। वहां से बच्चे बिना किसी सूचना के ट्रेन में सवार होकर झांसी पहुंच गए। झांसी से बच्चे झांसी-मानिकपुर पैसेजर में बैठकर शुक्रवार रात नौ बजे महोबा पहुंचे। पैसेंजर से उतकर बच्चे रो-रोकर माता-पिता को खोज रहे थे। बच्चों को रोता देख आरपीएफ थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बच्चों से पूछताछ की। जिस पर बच्चों ने अपने पिता का नाम कल्लू निवासी मकरबई बताया। एसआई ने मकरबई रेलवे क्रॉसिंग में तैनात गेटमैन को फोन कर बच्चों के परिजनों को सूचना दी। शनिवार को पहुंचे पिता को आरपीएफ थाना अध्यक्ष ने बच्चों को सौंप दिया।
विज्ञापन