फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Father dies after falling into well at daughter's in-laws house

Mahoba News: बेटी की ससुराल में कुएं में गिरकर पिता की मौत

Tue, 18 Jun 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 18 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Father dies after falling into well at daughter's in-laws house
महोबा। बेटी की ससुराल में रह रहे वृद्ध पिता की पानी भरते समय कुएं में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। वृद्ध अपने दामाद के निधन के बाद बेटी के साथ पांच साल से ससुराल में ही रहते थे।
विज्ञापन

थाना अजनर के थुरट गांव निवासी हिर्रा (78) ने अपनी बेटी कमलेश कुमारी की शादी थाना कबरई के मकरबई गांव निवासी तारापत से की थी। आठ साल पहले उसके दामाद की मौत हो गई थी। बेटी के ससुराल में अकेले रहने पर करीब पांच साल से पिता उसके साथ रह रहे थे।
विज्ञापन

बेटी के अनुसार सोमवार की रात पिता घर के पास स्थित कुएं से पानी भरने गए थे। तभी पैर फिसलने से कुएं में गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। तब कुएं में देखा तो शव उतराता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव थुरट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed