{"_id":"57fbcd5c4f1c1b685228edc6","slug":"farmers-will-get-high-quality-seeds-and-fertilizers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को उच्च गुणवत्ता का मिलेगा बीज व खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को उच्च गुणवत्ता का मिलेगा बीज व खाद
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 10 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में कृषि केंद्र एग्रो जंक्शन स्थापित होने से अब किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज, कीटनाशक दवा व खाद मिल सकेगी। इसका उद्घाटन सोमवार को एसडीएम विनय कुमार पाठक व सीओ विनोद सिंह ने तहसील कुलपहाड़ में फीता काटकर किया। इससे नकली उत्पादों पर भी रोक लगेगी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रत्येक तहसील में कृषि केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सोमवार को एग्रो जंक्शन केंद्र की स्थापना की गई। एसडीएम ने बताया कि एग्रो जंक्शन की जिम्मेदारी एग्रीकल्चर से स्नातक व्यक्ति को सौंपी जाएगी। इसमें मृदा परीक्षण के अलावा किसानों को उर्वरक
के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। सीओ ने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी व नकली उत्पादों की है। इन केंद्रों के खुलने से दोनों समस्याओं का निराकरण होगा। एग्रो जंकशन के प्रोपराइटर रोहित पटैरिया ने बताया कि यह केंद्र अनुबंध के आधार पर काम करेगा। उर्वरक माइक्रो न्यूट्रीएंट बीज, जैव
विज्ञापन
उर्वरक वरनी कंपोज सहित अनेक चीजें सब्सिडी पर मिलेंगी। सब्सिडी का पैसा सीधा किसानों के खाते में जाएगा। इस मौके पर आनंद यादव, अनिल अरजरिया, सुरेश पटैरिया, नंदराम सहित कृषि विभाग के कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।