फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers protest over chaos and pending payments

Mahoba News: अव्यवस्था व लंबित भुगतान पर किसानों का प्रदर्शन

Sun, 17 May 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest over chaos and pending payments
महोबा। जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने शनिवार को सरकारी योजनाओं में अव्यवस्था, फर्जीवाड़े और लंबित भुगतानों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने तहसील चरखारी पहुंच अपनी मांगाें को लेकर आवाज उठाई। एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने एडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना 5,875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 7,000 रुपये प्रति क्विंटल व सरसों 6,200 रुपये प्रति क्विंटल खरीद के लिए आठ क्रय केंद्रों का प्रचार-प्रसार किया गया था। बावजूद इसके केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना तक नहीं है।
विज्ञापन


खरीद न होने से किसान अपनी उपज बाजार में बेचने को मजबूर है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जो किसानों की फसल क्षति होने पर सहायता के लिए लागू की गई थी। जिसमें रबी 2024-25 में फर्जीवाड़ा सामने आया है। फसल बीमा खरीफ 2025 का लाभ भी किसानों को प्राप्त नहीं हो सका है। किसानों ने कहा कि किसानों की इन समस्याओं को गंभीरता के साथ निस्तारित किया जाए। इस मौके पर रामप्रसाद, उमाशंकर, मनोहर सिंह, प्रवीण, सुरेश दुबे, निशांत, रामस्वरूप विश्वकर्मा, बृजगोपाल, छेदालाल, मुलायम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed