फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers on the murder attempt, Ganbrair

किसान पर जानलेवा हमला, गंभ्ाीर

Thu, 23 Apr 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 23 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Farmers on the murder attempt, Ganbrair
 थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ोरा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगाें ने खलिहान में सो रहे  एक  किसान पर भाले से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया, दबंगों ने किसान को मरा हुआ समझकर भाग गए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होते देख डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पड़ोरा निवासी नत्थू यादव (55) ने पांच साल पहले गांव के ही एक दबंग से कुछ पैसे उधार लिए थे। कई बार पैसे मांगने के बाद भी पैसा न देने पर दबंग नत्थू से रंजिश मानने लगा। बुधवार की रात नत्थू खलिहान में सो रहा था। तभी दबंग एक अज्ञात साथी के साथ खलिहान में पहुंच गया और सो रहे नत्थू पर भाले से हमला कर दिया। जिससे भाला हाथ को भेदता हुआ नत्थू के गाल में घुस गया। खून से लथपथ अवस्था में मृत समझकर दबंग भाग निकले। किसान के कराहने की आवाज सुनकर खेत खलिहान में सो रहे ग्रामीण मौके पर पहुुंचे और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत नाजुक होने पर चिकित्सकाें ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की ओर से थाना खरेला में दबंगाें के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed