फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers in line, not all manure

दिन भर लाइन लगे किसान, नहीं मिली खाद

Tue, 02 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers in line, not all manure
अजनर (महोबा)। रबी फसल की बुआई के लिए किसानों के सामने खाद का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को साधन सहकारी समिति में मारामारी मची रही। जबकि सोमवार को खाद न मिलने के चलते किसानों ने जाम लगा दिया था। जिसके बाद थानाध्यक्ष अजनर लाखन सिह ने नियमानुसार खाद बटवाने का आश्वासन दे जाम खुलवाया था। जिसके चलते मंगलवार को जमा खतौनी के आधार पर 150 किसानों को खाद दी गई। 200 किसानों के आधार खतौनी जमा हो गई जिन्हे अगले दिन खाद देने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

चिचारा और पहाड़िया समिति में किसानों ने किया हंगामा
महोबा। मंगलवार को साधन सहकारी समिति पहाड़िया और चिचारा में किसानों ने खाद न मिलने को लेकर हंगामा किया। जिससे कुछ देर के लिए खाद का वितरण प्रभावित रहा। किसानों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद वितरण हो सका। सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता आरपी गुप्ता ने बताया कि खाद का वितरण किया जा रहा है। चिचारा और पहाड़िया में किसानों ने हंगामा किया। जिन किसानों का समिति के सदस्य नहीं है वह भी खाद मांग रहे हैं। पहले समिति के सदस्यों को खाद का वितरण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed