{"_id":"5db48e988ebc3e012f28285a","slug":"farmer-who-went-to-take-bath-in-pond-died-due-to-drowning-mahoba-news-knp5222314192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाने गए किसान की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाने गए किसान की डूबने से मौत
विज्ञापन
तालाब किनारे जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : MAHOBA
खन्ना (महोबा)। कस्बे के तीलन बाबा तालाब में नहाने गए एक किसान की डूब जाने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में दो दिनों से चूल्हा नहीं जला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा खन्ना निवासी टिंकू उर्फ उदयवीर (40) पुत्र बलवीर सिंह के पास पांच बीघा जमीन थी। पिता दिल्ली में ठेकेदारी करता है जबकि टिंकू उर्फ उदयवीर सिंह कृषि कार्य करता था। शुक्रवार को तीलन बाबा तालाब में नहाने गया था। अचानक नहाते-नहाते गहराई में चला गया और डूब गया। कुछ लोगों ने घर आकर उसके डूबने की जानकारी दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन कुछ ग्रामीणों की मदद से देर रात तक तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
शनिवार को सुबह टिंकू उर्फ उदयवीर का शव तालाब में उतराता देख राहगीरों ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।