{"_id":"68d9a6250ab96bd16789f64911b99392","slug":"farmer-s-heart-attack-death-of-troubled-debt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान किसान की हार्ट अटैक से मौत
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के ग्राम महेबा में कर्ज से परेशान एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। किसान के ऊपर बैंक और साहूकारों का करीब आठ लाख रुपया कर्ज था। इस साल फसल की पैदावार न होने से किसान काफी परेशान चल रहा था।
ग्राम महेबा निवासी राम विशाल (66) के पास करीब 40 बीघा जमीन थी। किसान ने जमीन गिरवी रखकर इलाहाबाद बैंक से करीब पांच लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। पिछले कई सालों से पैदावार न होने के कारण राम विशाल कर्ज की अदायगी नहीं कर सका।
जिससे परिवार चलाने व फसल की पैदावार के लिए दो लाख रुपये साहूकारों से भी कर्ज लिया था। लेकिन इस साल भी फसल की पैदावार न होने से किसान को कर्ज अदायगी की चिंता सता रही थी। साहूकारों और बैंक के कर्ज से किसान खासा परेशान रहता था। कुछ दिनों से साहूकार भी पैसों की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
राम विशाल के बेटे ने बताया कि दो दिन से पिता कर्ज की अदायगी के लिए खासा चिंतित थे। सोमवार को वह घर पर आए और उनका दिल घबराने लगा। अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी उनकी मौत हो गई। उपजिलाधिकारी एसपी सिंह का कहना है कि लेखपाल को गांव भेजकर पूरी जानकारी कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर कुछ कहा जा सकता है।