फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer's death under suspicious circumstances, police engaged in investigation

किसान की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 09 Sep 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death under suspicious circumstances, police engaged in investigation
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़ - फोटो : MAHOBA
कनकुआं (महोबा)। थाना महोबकंठ के रिवई गांव में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सीसी सड़क पर पड़ा मिला। नाक व मुंह से खून आ रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रिवई गांव निवासी महेंद्र कुमार (42) के नाम पांच बीघा भूमि थी। इसमें वह खेती-किसानी का काम करता था। तीनों भाइयों का बंटवारा हो जाने के चलते वह अलग-अलग रहते थे। तीन साल पहले महेंद्र की पत्नी घर से लापता हो गई थी। उसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा। बच्चे न होने से महेंद्र घर पर अकेला रहता था। गुरुवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर उसका शव सीसी सड़क पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

मृतक के मुंह व नाक से खून आने के चलते ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताई। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर थाने में नहीं दी है। मृतक के भाई तिलकधारी व चंद्रभान ने बताया कि महेंद्र घर पर अकेले रहकर कृषि कार्य करता था। किसी से कोई विवाद नहीं था। थानाध्यक्ष महोबकंठ सुनील तिवारी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed