फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer's death due to crop failure

फसल खराब देख किसान की सदमे से मौत

Tue, 01 Oct 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to crop failure
मृतक किसान प्रीतम की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम बिलरही में कर्ज से परेशान और खरीफ की फसल खराब होने से किसन को सदमा लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। किसान के ऊपर 1.20 लाख रुपये भूमि विकास बैंक का कर्ज था और 14 लाख रुपये उसके पिता के ऊपर इलाहाबाद बैंक का था। जिससे वह परेशान रहता था। सोमवार को वह सुबह खेत देखने गया था। जहां पर सारी फसल बर्बाद देख खेत में ही गिर गया। आसपास के किसान उसे अस्पताल ले गए, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम बिलरही निवासी प्रीतम कोरी (30) पुत्र स्व. ठाकुरदीन के पास तीन एकड़ जमीन है। किसान ने भूमि विकास बैंक से सात साल पहले 60 हजार रुपये कर्ज लिया था। जो बढ़कर 1.20 लाख रुपये हो गया। इससे पहले उसके पिता ने इसी जमीन को इलाहाबाद बैंक श्रीनगर में गिरवी रखकर सात लाख का ट्रैक्टर लिया था। जो बढ़कर अब 14 लाख रुपये हो गया है। किसान पिता और अपने कर्ज को अदा करने के लिए खासा चिंतित रहता था।
विज्ञापन

इस साल खरीफ की फसल की अच्छी पैदावार देखकर किसान खासा गदगद था। उसे कुछ कर्ज के अदा होने की उम्मीद थी लेकिन पिछले एक सप्ताह से हुई बारिश के चलते खेतों पानी भर गया। जिससे फसल पूरी तरह से सड़ गई। मृतक की मां सरी ने बताया कि वह दो दिन बाद बहन के घर से आया और सीधा खेत देखने चला गया। जहां पर फसल खराब देकर उसे सदमा लगा और वह खेत में गिर गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मां ने बताया कि कर्ज की अदाएगी को लेकर वह खासा परेशान रहता था। तहसीलदार बालकिशन सिंह ने बताया कि लेखपाल को गांव भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो भी सहायता होगी किसान परिवार को नियमानुसार मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed