{"_id":"6ab2d2eebb2e56029008f05d","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129027-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
-भाई बोला, बैंक व साहूकारों के कर्ज अदायगी की चिंता में परेशान थे गौरीशंकर
फोटो 22 एमएएचपी 16 परिचय-किसान गौरीशंकर अहिरवार (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के महुआ इटौरा गांव में किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि खेती में सही पैदावार न होने से बैंक और साहूकारों का कर्ज अदा नहीं हो पा रहा था। इस चिंता में उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
महुआ इटौरा निवासी गौरीशंकर अहिरवार (65) का शव मंगलवार की सुबह घर पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। तब परिजनों ने घटना की सूचना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर जानकारी ली। मृतक के भाई रतनलाल अहिरवार ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से परेशान रहते थे और परिजनों से कर्ज चुकाने को लेकर चिंता व्यक्त करते थे। उन पर बैंक का 20 हजार रुपये समेत साहूकारों का करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज था। फसल भी बेहतर न होने से वह चिंतित रहते थे। सोमवार की देर रात वह गणेश प्रतिमा पंडाल से घर लौट आए और मकान के दरवाजे की कुंडी से रस्सी का फंदा लगा लिया। उधर, उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ आदेश सिंह सागर का कहना है कि लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का सामने आया है। जांच कराई जा रही है।