फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer dies under suspicious circumstances, father accused of murder

किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 10 Jul 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances, father accused of murder
पिता की मौत पर रोता-बिलखता बेटा - फोटो : MAHOBA
लमौरा (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के मौजा रानीपुरा लमौरा के खेत में शुक्रवार की सुबह एक किसान का शव चारपाई पर मिला। किसान का आधा सिर गायब था। साथ ही किसान के सीने में तमंचा रखा हुआ था। मृतक के पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अजनर के ग्राम बछेछरखुर्द निवासी पुष्पेंद्र यादव (40) की 15 बीघा कृषि भूमि है। जिसमें उसने पिपरमेंट की फसल लगाई थी। गुरुवार को रात आठ बजे व रानीपुरा मौजा में अपने खेतों की रखवाली करने गया था। रात में खेत में बनी झोपड़ी में वह लेट गया। सुबह आठ बजे तक घर न आने पर परिजन खेत पहुंचे तो उसका शव चारपाई में पड़ा था। और सीने में तमंचा रखा। मृतक के पिता रामकृपाल यादव ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। पुष्पेंद्र यादव अपने पीछे एक पुत्र आकाश (14) और पुत्री शिवानी (12) को छोड़ गया है। जवान बेटे की मौत से मां-बाप को भारी सदमा लगा है। मृतक की पत्नी प्रभा को अब बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को आत्महत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed