{"_id":"663e6f9f64c300edfb0330d4","slug":"farmer-committed-suicide-by-consuming-poison-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-106470-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: किसान ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: किसान ने जहर खाकर दी जान
Sat, 11 May 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 11 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के भटेवर गांव में किसान ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
भटेवर निवासी तोड़न सिंह का बेटा इंद्रराज सिंह (30) बारह बीघा भूमि में खेती-किसानी करता था। इसके अलावा मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बड़ा बेटा कृष्णराज सिंह अहमदाबाद में काम करता है।
बृहस्पतिवार की रात इंद्रराज शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। भोजन करने को पूछने पर उसने मना कर दिया। शुक्रवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने जहर खाने की बात बताई और मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
झांसी ले जाते समय श्रीनगर के पास उसने दम तोड़ दिया। पिता ने बताया कि बेटे का गांव में किसी से कोई विवाद और लेनदेन का मामला नहीं था। घटना से मां पुष्पा, पत्नी शशि, दो बेटियां आयुषी व हल्की का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।