{"_id":"18b9b13be47d3c826a14673996002538","slug":"farmer-commited-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने लगाई फांसी
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को फसल खराब होने से आहत किसान ने खेत में लगे पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना पनवाड़ी के ग्राम भरवारा निवासी हरदयाल अहिरवार (60) के पास आठ बीघा जमीन थी। उसने साहूकारों से एक लाख, यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक कुलपहाड़ से 35 हजार और छह हजार रुपये साधन सहकारी समिति भरवारा से लोन लिया था। कर्ज चुकाने के लिए गांव के ही कुछ किसानाें की 30 बीघा जमीन एक लाख रुपये में ली थी। हरदयाल ने मटर, चना और गेहूं की बुवाई की थी।
विज्ञापन
इस साल फसल अच्छी होने के कारण उसे कर्ज अदायगी की उम्मीद थी। लेकिन ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के चलते उसकी 90 फीसदी फसल बर्बाद हो गई। जिससे किसान परेशान रहने लगा। परिजनों ने बताया कि वह पहले से ही आत्महत्या करने की बात कह रहा था। सोमवार को वह खेत गया था।
विज्ञापन
उसने अपनी मेहनत पर पानी फिरते देखकर खेत में ही लगे पेड़ से फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार पालीवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद रिजवान ने कहा कि तहसीलदार रामजी को मौका मुआयना के लिए भरवारा भेज दिया गया है। किसान के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।