{"_id":"62a77ed8396c0241496411f6","slug":"farmer-beaten-up-in-front-of-police-tore-records-mahoba-news-knp7021963110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में मारपीट, किसान के अभिलेख फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में मारपीट, किसान के अभिलेख फाड़े
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के थलौरा गांव में अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंची पुलिस के सामने दबंगों ने किसान से मारपीट कर दी। उसके अभिलेख फाड़ दिए। सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थलौरा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की भतीजी की रविवार को शादी थी। जिसकी तैयारियों में सुरेंद्र जुटा था। इसी दौरान दबंग उसके खेत में पहुंच गए और तारबाड़ी लगाने लगे। कब्जा की सूचना पर किसान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसान से भूमि संबंधी कागजात लेकर आने को कहा। जैसे ही किसान मौके पर पहुंचा तो दबंग उस पर टूट पड़े और पुलिस के सामने से ही लात-घूसों से मारापीटा। किसान के हाथ से अभिलेख छीनकर फाड़ दिए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद, ज्ञानेंद्र, धर्मेंद्र, मुकेश, भगवती, मानसिंह व अतीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।