{"_id":"61ed9b4fb72e682d4952e50a","slug":"farmar-mahoba-news-knp6769262184","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 किसानों ने फसल नुकसान को लेकर ठोंका दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 किसानों ने फसल नुकसान को लेकर ठोंका दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तिलहनी व दलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। 1200 बीमित किसानों ने मुआवजा के लिए व्यक्तिगत नुकसान का दावा ठोंका है। इसको लेकर अब बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि खेत-खेत जाकर दर्ज खतौनी के आधार पर नुकसान का सर्वे करेंगे।
नौ जनवरी से पांच दिन तक लगातार हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। जिले के किसानों ने फसल को हुए नुकसान के बारे में बीमा कंपनी को सूचना दी थी। जिले के 1200 किसानों ने फसल नुकसान को लेकर व्यक्तिगत दावा किया है। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि अगर किसी ग्राम पंचायत में 50 फीसदी से अधिक क्षेत्रफल प्रभावित होगा तो वहां पर ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे किया जाएगा। इससे कम है तो खेत पर जाकर खतौनी के आधार पर व्यक्तिगत नुकसान का सर्वे किया जाएगा। 1200 किसानों ने व्यक्तिगत नुकसान का दावा किया है।
जिले में 37 हजार किसानों ने फसलों का बीमा कराया है। इसमें किसानों ने गेहूं, चना, मटर, सरसों, अलसी, मसूर, जौ का बीमा कराया है। जिले के मात्र छह किसानों ने जौ का फसल का बीमा कराया है। सुधीर कुमार, जिला प्रबंधक