फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Family shattered in the crack of doubt

शक की दरार में बिखर गया परिवार

Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Family shattered in the crack of doubt
महोबा। कस्बा कुलपहाड़ में तीन बच्चों की हत्या और मां के फांसी पर लटकते मिलने की घटना के पीछे शक की दरार सामने आई। पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के शक में आए दिन घर पर तकरार होती थी। एक माह से विवाद के चलते पति ने पत्नी व बच्चों से बात करना भी बंद कर दिया था। जिससे पत्नी परेशान रहती थी। शक की दरार में पूरा परिवार बिखर गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात बंद कमरे में महिला व तीन बच्चों के शव मिलने से हर कोई दंग रह गया। दो दिन पहले घर में मायके पक्ष के लोगों ने पहुंचकर पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन को सुलझाने का प्रयास भी किया था। मृतका के बड़े भाई भान सिंह व उसकी पत्नी पुष्पा बहन-बहनोई को समझाने कुलपहाड़ गए थे। कई घंटे बातचीत चली और पूरी रात दोनों वहीं रुके रहे लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला और 48 घंटे बाद ही इतनी बड़ी घटना हो गई। भान सिंह ने बताया कि उसकी बहन सोनम ने विवाद की जानकारी फोन कर दी थी। बताया था कि पति के पड़ोस की महिला से गलत संबंध है और वह मुझे नहीं चाहते हैं। पति न तो उसे बात कर रहे है और न ही बच्चों से कुछ बोलते है। जिस पर उन्होंने घर जाकर समझाया लेकिन इतनी बड़ी घटना हो गई।
विज्ञापन

कई स्थानों पर महिला का कराया झाड़ फूंक
कुलपहाड़। मोहल्ले में इस बात की चर्चा भी जोरों पर रही कि महिला को कोई ऊपरी चक्कर था लेकिन आधुनिक युग में इस पर कोई विश्वास नहीं करता। मोहल्ले के जो लोग महिला के साथ कई बार विभिन्न स्थानों में लगने वाले दरबारों में गए और झाड़ फूक कराई। प्रसिद्ध बालाजी मंदिर राजस्थान भी ले गए। साथ जाने वाले लोग बताते है कि जब सोनम बेहोशी की हालत में रहती थी तो मन ही मन बुदबुदाती रहती थी कि सबको मार दूंगी। तब उसे संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। हालांकि मृतका के बड़े भाई भान सिंह का कहना है कि उसकी बहन सोनम पूरी तरह स्वस्थ थी। एक माह से ही शक के चलते परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed