{"_id":"d02de43aebc030252218540708027dfa","slug":"falling-prices-of-potato-farmers-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आलू के दाम गिरने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू के दाम गिरने से किसान परेशान
ब्यूराो, अमर उजाला महोबा।
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि पिछले साल सर्दी में 20 रुपए किलो बिकने वाला आलू इस साल आठ से दस रुपये किलो बिक रहा है। जिससे गरीब वर्ग को भारी राहत मिली है। एक माह पहले 40 से 50 रुपये किलो बिकने वाले आलू के दाम अचानक चार गुना घट गए हैं। हालांकि कुछ बड़े किसानों ने आलू सस्ता होने के कारण बेचने के बजाए कोल्ड स्टोरेज में स्टॉक कर रहे है। जबकि मध्यम वर्ग के किसान सस्ते दामों में ही आलू बेचने को मजबूर हैं। सब्जी व्यापारी इब्रहीम राइन, जमील राइन का कहना है कि इस साल आलू की पैदावार अधिक होने के कारण खपत ज्यादा होने से आलू की कीमतों में गिरावट आई है।
चिप्सों का मिलेगा भरपूर स्वाद
बाजार में आलू सस्ता होने से इस साल लोगाें को चिप्स का भरपूर आनंद मिलेगा। पिछले साल आलू महंगा होने के कारण घर-घर में बनने वाले चिप्स नहीं दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस साल चिप्स बनाने के लिए महिलाएं खासी उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्हें बस अब धूप निकलने का इंतजार है।