{"_id":"44559b5ee412c211cae5666b9737ace7","slug":"f-you-do-not-put-the-jam-ration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार के दो महीने से राशन नहीं देने से गुस्साए ग्रामीणों ने झांसी- मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम में वाहनों के फंसने से एक घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
जाम खुलते ही एक घंटे से परेशान हो रहे यात्रियों ने राहत की सांस लीं। खाद्य सुरक्षा बिल के तहत 50 फीसदी ग्रामीणों के नाम फीड न होने से लोगों को राशन सामग्री नहीं मिल रही है। कोटेदार सूची में नाम न होने की बात कहकर बिना राशन दिए लोगों को भगा देता है।
इससे नाराज होकर 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने मंगलवार को झांस-ी मिर्जापुर हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। जाम लगने से महोबा से पनवाड़ी, राठ हरपालपुर और झांसी आने जाने वाले कई वाहन फंस गए। सबसे ज्यादा परेशानी बस से सफर करने वाले लोगों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन
जाम लगाए जाने की सूचना मिनले पर मौके पर पहुंचे कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला से ग्रमीणों की नोकझोंक हुई। हालांकि कोतवाल के समझाने पर लोग अपने घर चले गए। संतोष कुमार, नंद किशोर, रामसहांय, श्रीपत, पुष्पेंद्र और नंदू सहित कई ग्रामीणों ने बताया दो महीने से कोटेदार राशन नहीं दे रहा है।