फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Eye flu spreading due to infection, 120 patients reached the hospital

Mahoba News: संक्रमण से फैल रहा आई फ्लू, 120 मरीज पहुंचे अस्पताल

Thu, 03 Aug 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Eye flu spreading due to infection, 120 patients reached the hospital
महोबा। जिले में आई फ्लू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में आई फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में आई फ्लू के 120 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 742 मरीज उपचार कराने पहुंचे। जिनमें 120 मरीज आई फ्लू (कंजेक्टिवाइटिस) से पीड़ित मिले। सभी का उपचार कर दवाओं के साथ जरूरी सलाह दी गईं। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सक्सेना ने बताया कि आई फ्लू गले मिलने, हाथ मिलाने, एक-दूसरे के रुमाल-तौलिया का उपयोग करने, भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने, नदी-तालाब में नहाने और बच्चों के ज्यादा मोबाइल चलाने से भी फैलता है। उन्होंने साफ पानी से आंख धोने, बिना डॉक्टर के दवाएं न लेने, घरेलू उपाय न करने, शुरुआती चरण में डॉक्टर को दिखाने व लक्षण मिलने पर चश्मा पहनने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed