{"_id":"68a372d17ad69913d700d166","slug":"explanation-sought-from-pharmacist-for-giving-wrong-medicine-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-117183-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दूर नहीं हुई नमी, सीटी स्कैन मशीन 10 दिन से बंद, भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दूर नहीं हुई नमी, सीटी स्कैन मशीन 10 दिन से बंद, भटक रहे मरीज
Tue, 19 Aug 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 05 परिचय-जिला अस्पताल में जांच न होने से कक्ष में बंद रखी सीटी स्कैन मशीन। संवा
महोबा। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन 10 दिन से बंद है। जांच न होने से मरीज प्रतिदिन अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। मजबूरी मेंं मरीजोंं को मेडिकल कॉलेज झांसी और बांदा का सहारा लेना पड़ रहा है। जिम्मेदार कक्ष में सीलन व अंडरग्राउंड केबल से फाल्ट की आशंका होने के चलते मशीन बंद रखने की बात कह रहे हैं।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। इन मरीजोंं में से 25 से 30 मरीजों को डॉक्टर प्रतिदिन सीटी स्कैन की जांच लिखते हैं लेकिन जांच मशीन पिछले दस दिन से बंद है। गंभीर रूप से घायल व अन्य मर्ज से पीड़ित होकर आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन का लाभ नहीं मिल रहा है। जांच महंगी होने से मरीजों को दूसरे जनपदों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनके समय और रुपयों की बर्बादी हो रही है। उधर, जिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजेश भट्ट का कहना है कि कर्मचारियों को लगाकर सीटी स्कैन कक्ष में सीलन और पानी भरने की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। साथ ही भूमिगत बिजली केबल को ऊपर शिफ्ट किया जा रहा है। जल्द ही मरीजों को सीटी स्कैन सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।
-- -- -- -- --
मरीजों ने बयां किया दर्द
महोबा। सलारपुर निवासी शैलेंद्र ने बताया कि दो दिन पहले सड़क हादसे में पिता फूल सिंह को सिर व आंख के पास चोटे आईं हैं। चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने को लिखा लेकिन कक्ष में सीलन होने से जांच नहीं हो रही है। अब वह बाहर सीटी स्कैन कराएंगे।
विज्ञापन
महोबा। बिलवई निवासी देवकुमार बताते हैं कि बड़े भाई हरीराम की पेट की नशें फूलती है। डॉक्टर की सलाह पर सीटी स्कैन कराने कक्ष आए थे लेकिन जांच नहीं हुई। जानकारी करने पर पता चला कि दो-तीन दिन में सुविधा चालू हो जाएगी। वह दोबारा फिर से आएंगे।