फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Excavation should be done near the intake well in Urmil Dam: Water Power MinisterExcavation should be done near the intake well in Urmil Dam: Water Power Minister

उर्मिल बांध में इंटेकवेल के पास कराई जाए खोदाई: जलशक्ति मंत्री

Wed, 23 Apr 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 23 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Excavation should be done near the intake well in Urmil Dam: Water Power MinisterExcavation should be done near the intake well in Urmil Dam: Water Power Minister
श्रीनगर (महोबा)। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने बांध में मौजूद पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही नमामि गंगे योजना के कार्याें का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए की इंटेकवेल के पास खोदाई कराई जाए। ताकि, मध्यप्रदेश की तरफ उपलब्ध पानी इस ओर आ सके।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री ने उर्मिल बांध के निरीक्षण में सिंचाई प्रखंड के अधिकारियों से पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने मंत्री को बताया कि बांध में 2.18 एमसीएम पानी उपलब्ध है जो जून माह तक के लिए पर्याप्त है। सिर्फ सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होगा। इस दौरान भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह ने जलशक्ति मंत्री से शिकायत कर बताया कि अतरारमाफ गांव में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। जलशक्ति मंत्री हकीकत जांचने प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए और ग्रामीणों व विद्यालय के बच्चों से पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर, प्रोजेक्ट मैनेजर नमामि गंगे सुनील पांडे, एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed